Advertisement
20 November 2017

पहले लोग शेर से डरते थे, अब गाय से डरने लगे हैंः लालू यादव

File Photo

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार आरजेडी प्रमुख ने गाय और मीडिया को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग पहले शेर से डरते थे, अब गाय से डरने लगे हैं।

रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से आरजेडी प्रमुख ने न सिर्फ मोदी सरकार पर ही बल्कि मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की मीडिया विपक्ष से लड़ने का काम कर रही है और सरकार का मन बढ़ा रही है। सत्ता पक्ष की झूठी बड़ाई कर करके देश का नाश कर दिया है। इससे पहले उन्होंने ट्विट कर कहा कि लोग पहले शेर से डरते थे, अब गाय से डरने लगे हैं।


Advertisement


हाल ही में लालू प्रसाद ने ये भी कहा था कि मोदी सरकार अपना टर्म पूरा नहीं कर पाएगी, ऐसा उनके एक ज्योतिषी ने कहा है। इस सरकार का समय से पहले जाना तय है। बता दें कि बीते कुछ महीनों में देशभर में गाय को लेकर दंगे हुए, जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lalu yadav, people, fear, cow, Modi government
OUTLOOK 20 November, 2017
Advertisement