Advertisement
15 December 2024

महाराष्ट्रः फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ; देखें पूरी लिस्ट

file photo

महाराष्ट्र के दस दिन पुराने मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किया गया। राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले नागपुर में आयोजित समारोह में महायुति के 39 विधायकों को शपथ दिलाई गई।

राज्य में विवाद का विषय बने गृह विभाग को आखिरकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दे दिया गया है। विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, उसके बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। इस तरह मंत्रिमंडल में कुल 42 सदस्य हो गए, जिसमें मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।

33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने नागपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए गए प्रमुख नामों में भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, राधाकृष्ण विखे पाटिल और नितेश राणे शामिल हैं। शिवसेना के दादा भुसे, शंभूराज देसाई और संजय राठौड़ ने भी एनसीपी की अदिति सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे के साथ शपथ ली। 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए।

Advertisement

महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

1-देवेन्द्र फड़नवीस (भाजपा)  गृह मंत्रालय

2-अजित पवार (एनसीपी)

3-आकाश फुंडकर (भाजपा)

4-अदिति तटकरे (एनसीपी)

5-आशीष जयसवाल (शिवसेना)

6-आशीष सेलार (भाजपा)

7-अतुल सावे (भाजपा)

8-बाबासाहेब पाटिल (एनसीपी)

9-भरत गोगावले (शिवसेना)

10-चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)

11-चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा)

12-दादा भुसे (शिवसेना)

13-धनंजय मुंडे (एनसीपी)

14-देवेन्द्र फड़णवीस (भाजपा) - गृह

15-दत्तात्रेय भरणे (एनसीपी)

16-एकनाथ शिंदे (शिवसेना)

17-गणेश नाइक (भाजपा)

18-गिरीश महाजन (भाजपा)

19-गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)

20-हसन मुश्रीफ (एनसीपी)

21-इंद्रनील नाइक (एनसीपी)

22-जयकुमार गोरे (भाजपा)

23-जयकुमार रावल (भाजपा)

24-माधुरी मिसाल (भाजपा)

25-मकरंद जाधव-पाटिल (एनसीपी)

26-माणिकराव कोकाटे (एनसीपी)

27-मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा)

28-मेघना बोर्डिकर (भाजपा)

29-नितेश राणे (भाजपा)

30-नरहरि ज़िरवाल (एनसीपी)

31-पंकज भोयर (भाजपा)

320पंकजा मुंडे (भाजपा)

33-प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

34-प्रताप सरनाईक (शिवसेना)

35-राधाकृष्ण विखे-पाटिल (भाजपा)

36-संजय राठौड़ (शिवसेना)

37-संजय सावकरे (भाजपा)

38-संजय शिरसाट (शिवसेना)

39-शम्भुराज देसाई (शिवसेना)

40-शिवेंद्रसिंह भोसले (भाजपा)

41-उदय सामंत (शिवसेना)

42-योगेश कदम (शिवसेना)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 December, 2024
Advertisement