Advertisement
14 November 2023

नेहरू जयंती पर कांग्रेस का दावा, उनके प्रगतिवादी विचारों से भारत की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हुई

ट्विटर/एएनआई

आज देश के पूर्व और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। पंडित नेहरू की जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। 

पंडित नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं।'

वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पूर्व पीएम के योगदानों को याद किया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी प्रगतिशील विचारधारा ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के देश के लोगों को एक साथ रहने और हमेशा देश को पहले रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।'

Advertisement

पंडित नेहरू की जयंकी पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा,पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधानमंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की, जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम 'आधुनिक भारत के वास्तुकार' की समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हिए सोशल मीडिया पर लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं- स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहरात' के मूल्य पर अपवित्रता की याद दिलाएं, एक अलग तरह का, हर दिल में।

पंडित नेहरी को चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता है। उनके सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले पीएम का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। 15 अगस्त 1947 में भारत की आजादी के बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, PM Narendra Modi, pay tribute, Jawaharlal Nehru, birth anniversary
OUTLOOK 14 November, 2023
Advertisement