Advertisement
25 March 2017

मोदी ने उद्धव को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया

मोदी ने उद्धव को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया | गूगल

 

शिवसेना के सूत्रों ने कहा, मोदी ने गुड़ी पड़वा के बाद बैठक बुलाई है और अधिक संभावना है कि यह 29 मार्च को होगी। उद्धव ठाकरे बैठक में मौजूद रहेंगे। शिवसेना के एक नेता ने कहा, यह मोदीजी की रात्रिभोज कूटनीति है जिसमें वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी नाम पर सहमति प्राप्त करने का प्रयास करेंगे जिसके इस वर्ष जुलाई में होने की उम्मीद है।

इस बीच भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू प्रमुख उम्मीदवारों में हैं।

Advertisement

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को पदभार संभाला था और अगले राष्ट्रपति 25 जुलाई से पहले निर्वाचित हो जाने चाहिए। लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के सभी सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदाता हैं।

शिवसेना सूत्र ने कहा, यद्यपि भाजपा को लोकसभा में बहुमत हासिल है और वह कई राज्यों में सत्ता में है, लेकिन वह सहयोगी दलों को शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहती। इसीलिए मोदीजी ने रात्रिभोज का आयोजन किया है।

TAGS: शिवसेना, उद्धव ठाकरे, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, राजग, रात्रिभोज
OUTLOOK 25 March, 2017
Advertisement