Advertisement
06 July 2022

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

अल्पसंख्यक मामलों में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुकालात की थी। मुलाकात के बाद नकवी ने औपचारिक रूप से मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की।

 

Advertisement

 

 

 

 
TAGS: Mukhtar Abbas Naqvi, resigns, Union Minister of Minority Affairs
OUTLOOK 06 July, 2022
Advertisement