Advertisement
19 May 2021

मुख्तार अंसारी की 2 मांगे पूरी, अब क्या इन्हें भी पूरा करेगी यूपी सरकार

मुख्तार अंसारी की 2 मांगे पूरी, अब क्या इन्हें भी पूरा करेगी यूपी सरकार | File Photo

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की कुछ मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने मान ली है। जेल में उन्हें मच्छरदानी और कूलर की सुविधा मिल गई है। हालांकि, बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मामले में हुई सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें बेड अब तक नहीं मिली है। उनकी फिजियोथेरेपी भी नहीं कराई जा रही है। इस पर अदालत ने जेल से रिपोर्ट मांगी है।

बीते दिनों बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन, अब वो स्वस्थ हो चुके हैं। उनकी एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जेल के अंदर ही रहते हुए मुख्तार ने कोरोना को हरा दिया है। वह 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जेल में दिन के समय मुख्तार अंसारी का अधिकांश समय जेल में बैरक के बाहर पेड़ के नीचे चटाई पर बीतते है।

मुख्तार को बीते आठ अप्रैल को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लाया गया था जिसके कुछ दिन बाद उनको कोरोना हो गया था। मुख्तार को कड़ी निगरानी में जेल में रखा गया है। मुख्तार की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग से होती है जबकि उस पर निगाह रखने के लिये कई सीसीटीवी कैमरे जेल परिसर में लगाये गये हैं।

TAGS: Mukhtar Ansari, Uttar Pradesh, Banda Jail, कोरोना वायरस, यूपी जेल
OUTLOOK 19 May, 2021
Advertisement