Advertisement
24 July 2018

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 29 लड़कियों के साथ रेप की पुष्टिः डीजीपी

file photo

इस मामले में बिहार के डीजीपी केएस द्विवेदी ने बताया कि किया यहां रहने वाली 44 में से 42 लड़कियों की मडिकल जांच की गई। दो लड़कियों की जांच इस कारण नहीं हो पाई क्योंकि वे बीमार हैं। उऩ्होंने बताया कि 42 में से 29 लड़कियों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। डीजीपी के अनुसार 11 में से दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उऩ्होंने कहा कि 15 दिसंबर 2013 से यहां से चार लड़कियों के गायब होने रिपोर्ट मिली थी। इनमें से तीन की मौत की बात सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि इनमें से दो की मौत अस्पताल में हुई थी। डीजीपी ने कहा कि जब हमने रिकॉर्ड देखा तो पाया कि केवल एक ही लड़की गायब हुई थी। जब आगे जांच की गई तो पता चला कि उसकी मुजफ्फरपुर में शादी हो गई है। 

कांग्रेस की रंजीत रंजन ने यह भी मांग की कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक लड़कियों को पूरी सुरक्षा दी जाए। राजद के जयप्रकाश यादव ने इस मामले को राष्ट्रीय शर्म बताया। राज्यसभा में राजद के मनोज झा ने इस मामले को दिल दहलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बालिका गृह का ठेका किसी और के नाम पर था और इसे चला कोई और रहा था। जब झा ने मामले की जांच की मांग की तो जदयू के एक सदस्य ने कहा कि बिहार सरकार मामले की जांच शुरू कर चुकी है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताया।

 इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि अगर नीतीश कुमार का मुज़फ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड के मुख्य आरोपी से कोई संबंध नहीं है तो सामने आकर अपना पक्ष रखें। छुप क्यों रहे है? केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है अगर राज्य सरकार सीबीई जांच की मांग करती है तो हम स्वीकार करेंगे? फिर किस बात की देरी चाचा? किसे बचा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि एक निर्भया के बलात्कार पर देश आंदोलित था। बिहार में 40 निर्भया के साथ महीनों निर्मम बलात्कार करने के बाद हत्या कर दफ़ना दिया। लेकिन देश सोया हुआ है। क्यों? क्या इसलिए कि यह महापाप भाजपा नेतृत्व वाली नीतीश सरकार में हुआ है? क्या इसलिए की 40 मासूम लड़कियाँ अनाथ थीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि बालिका गृह की अनाथ नाबालिग लड़कियों को बेहोश कर बड़े नेताओं और अफसरों के पास भेजा जाता था। एनजीओ का मालिक बहुत रसूखदार है। सीएम नीतीश कुमार उसके लिए प्रचार कर चुके है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी उसे अपने कक्ष में पास बैठाकर मिठाई खिलाते हैं।

TAGS: Muzaffarpur, Shelter Home, Rape, CBI inquiry, Rajnath, Ranjeet Ranjan
OUTLOOK 24 July, 2018
Advertisement