Advertisement
19 November 2022

ट्विटर पर हेट कंटेंट और फेक न्यूज को लेकर नई पॉलिसी, एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ट्विटर के लिए आए दिन कुछ न कुछ नया करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण करते हुए बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी और बड़े स्तर पर कर्मचारियों को बाहर कर दिया। अब वे ट्विटर के लिए नई पॉलिसी लाए हैं। मस्क ने साफ कर दिया है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन अब ट्विटर पर नेगेटिव और भड़काऊ ट्वीट पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मस्क ने ट्वीट में कहा, 'ट्विटर की नई पॉलिसी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं है। नकारात्मक/घृणास्पद ट्वीट्स को अधिकतम डीबूस्ट किया जाएगा और डिमोनेटाइज किया जाएगा। ट्विटर पर कोई विज्ञापन या अन्य रेवेन्यू का साधन उपलब्ध नहीं होगा। जब तक आप इसे विशेष रूप से नहीं खोजेंगे, आपको ट्वीट नहीं मिलेगा।'

New Twitter policy is freedom of speech, but not freedom of reach.

Negative/hate tweets will be max deboosted & demonetized, so no ads or other revenue to Twitter.

You won’t find the tweet unless you specifically seek it out, which is no different from rest of Internet.
— Elon Musk (@elonmusk) November 18, 2022

Advertisement

मस्क अब ट्विटर पर बैन किए गए अकाउंट्स को फिर से बहाल करने का काम भी शुरू कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन और प्रोफेसर जॉर्डन पीटरसन के अकाउंट्स को फिर से बहाल कर दिया है। व्यंगात्मक वेबसाइट बेबीलोन बी के अकाउंट को भी बहाल कर दिया गया है। मस्क ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। हालांकि अभी तक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या फिर भारतीय अभिनेत्री कंगना रानौत का अकाउंट बहाल नहीं किया गया है।

बता दें कि एलन मस्क के आने के बाद से ट्विटर में बहुत कुछ बदल गया है। कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद उन्होंने बड़े स्तर पर छंटनी शुरू कर दी। उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित बड़े पदों पर कार्य करने वाले अन्य कई अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर ब्लू टिक को चार्जेबल कर दिया था, मतलब पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक ले सकता था। इससे ट्विटर पर फेक अकांउट्स की संख्या बढ़ने लगी थी। जिसे देखते हुए उन्होंने अपने इस फैसले को रद्द कर दिया है। हालांकि उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही इससे जुड़ा नया नियम लेकर आएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: New policy, hate content, fake news, Twitter, Elon Musk, tweeted, information
OUTLOOK 19 November, 2022
Advertisement