Advertisement
23 February 2017

बीएमसी चुनावों में फीके प्रदर्शन के बाद संजय निरूपम ने इस्तीफे की पेशकश की

गौरतलब है कि बीएमसी रूझानों में कांग्रेस शिवसेना और भाजपा से पिछड़ रही है और तीसरे नंबर पर है। निरूपम ने कहा कि पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते हार की नैतिक जिम्मेवारी मेरी है। उधर रुझानों में शिवसेना को मिली बढ़त से जहां पार्टी कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी कई जगह जश्न में डूबे हैं।

शिवसेना की सफलता पर  बयान देते हुए शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। लोगों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अब भाजपा बताए कि एक पारदर्शी विपक्ष कैसा होता है. उन्होंने कहा कि रुझानों से पता चलता है कि  मुंबई का बॉस कौन है? शिवसेना और उद्धव ठाकरे। शिवसेना और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। इसलिए दोनों ही दलों की साख दांव पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बीएमसी, चुनाव, पार्टी, प्रदर्शन, कांग्रेस, संजय निरूपम
OUTLOOK 23 February, 2017
Advertisement