Advertisement
26 June 2018

नीतीश ने लालू को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी

नीतीश कुमार ने लालू को फोन कर ली स्वास्थ्य की जानकारी | file photo

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को फोन किया। उन्होंने लालू यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ये दोनों नेता छात्र राजनीति से ही साथ रहे हैं।

राजद प्रमुख को सीने में दर्द, किडनी, डायबिटीज आदि कई परेशानियां हैं। चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाने के बाद राजद प्रमुख इन दिनों पैरोल पर हैं। उनका इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा है। उन्हें यहां 19 जून को भर्ती कराया गया है। उन्हें यहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाया गया था।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले मे जेल की सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू यादव तबीयत खराब होने के चलते पैरोल पर बाहर हैं। तबीयत बिगड़ने के चलते लालू यादव को कुछ दिन पहले ही पटना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी उन्होंने सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत थी।

Advertisement

लालू यादव को मई में पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल पर रिहा होने के बाद उन्होंने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में भाग लिया था।

TAGS: Nitish Kumar, RJD Chief, Lalu Prasad Yadav, called, health, treatment, Asian Heart Institute
OUTLOOK 26 June, 2018
Advertisement