Advertisement
24 March 2017

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में नीतीश कुमार भी दिखाएंगे दम

नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी के मॉडल को दिल्ली के जनता के सामने रखेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार से बिहार में सुशासन लागू हुआ है। हालांकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड की सहयोगी पार्टी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की साझा सरकार है। लेकिन दिल्ली में यह तीनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। 

 जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली इकाई के प्रभारी संजय झा के मुताबिक  नीतीश जी प्रचार अभियान के लिए 9 अप्रैल को दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। एक रैली उत्तरी दिल्ली में होगी जबकि दूसरी दक्षिणी दिल्ली में होगी। जिसके लिए स्‍थान तलाशा जा रहा है। 

TAGS: बिहार, नीतीश कुमार, दिल्ली नगर निगम, चुनाव, प्रचार
OUTLOOK 24 March, 2017
Advertisement