Advertisement
26 December 2019

चुनाव आयोग ने लिया दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा, जल्द हो सकता है ऐलान

File Photo

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली में मौजूदा सरकार का कार्यकाल फरवरी 2020 में खत्म हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द फैसला हो सकता है।

देशभर में मोदी लहर के बीच साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटों पर जबर्दस्त जीत हासिल कर इतिहास रचा था। भाजपा को जहां महज 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था वहीं कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

फरवरी में खत्म हो रहा है कार्यकाल

Advertisement

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी में अरविंद केजरीवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर का चुनाव हुआ था। नियमों के तहत जिस दिन प्रोटेम स्पीकर का चुनाव होता है, उसी दिन से विधानसभा का कार्यकाल माना जाता है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी महीने में खत्म हो रहा है जिसके चलते चुनाव आयोग ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।

TAGS: poll, preparedness, Delhi, assembly, elections, Election, Commission, India
OUTLOOK 26 December, 2019
Advertisement