Advertisement
31 December 2019

सीट बंटवारे पर प्रशांत किशोर- सुशील मोदी में तकरार बढ़ी तो नीतीश ने कहा- सब कुछ ठीक है

सीट बंटवारे पर प्रशांत किशोर- सुशील मोदी में तकरार बढ़ी तो नीतीश ने कहा- सब कुछ ठीक है

बिहार चुनाव के दौरान भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) के बीच सीटों के बंटवारे के सवाल पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर में ट्विटर वार छिड़ गया है।

किशोर का ट्वीट- जदयू बिहार की सबसे बड़ी पार्टी

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जदयू के समर्थन के बावजूद इसकी खुलकर आलोचना करने वाले प्रशांत किशोर ने पिछले कुछ दिनों में इस बात पर जोर दिया है कि जदयू को आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है।

Advertisement

बिहार की जनता ने ही नीतीश को नेता बनाया

ट्विटर पर किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जदयू की भूमिका का फैसला बिहार के लोगों ने किया है। यह फैसलै किसी अन्य पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी से राजनीतिक गरिमा और विचारधारा पर लेक्चर सुनना अच्छा अनुभव था जो कुछ परिस्थितियों के कारण 2015 में पराजय के बाद उप मुख्यमंत्री बने।

सुशील का जवाब- उनके लिए पहले मुनाफा, फिर भलाई

ट्विटर के जरिये प्रशांत किशोर पर हमले के बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आई। सुशील मोदी ने उनका नाम लिए बगैर कहा कि मुनाफे के लिए व्यापार करने वाला एक व्यक्ति अपनी सेवाओं के लिए पहले बाजार तैयार करने का प्रयास करता है, बाद में वह देश की भलाई के लिए सोचता है। सुशील ने आगे कहा कि अपनी विचारधारा के लिए नहीं बल्कि चुनावी आंकड़े जुटाने और नारे गढ़ने की वाली कंपनी चलाकर राजनीति में आए लोग अपनी टिप्पणियों से एनडीए गठबंधन के खिलाफ विपक्षियों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

किशोर विपक्षी दलों देती है सर्विस

किशोर का एडवोकेसी ग्रुप आइ-पैक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सेवाएं दे रही है। ये दोनों ही पार्टियां भाजपा की कट्टर विरोधी हैं। जबकि किशोर एनडीए की सहयोगी घटक दल जदयू के नेता हैं। किशोर ने हाल में 16 गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि विवादास्पद नागरिकता कानून का उन्हें विरोध करना चाहिए। भारत को बचाना उनका काम है।

नीतीश ने किया टकराव टालने का प्रयास

इस जुबानी जंग के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। हमारे बीच कोई दिक्कत नहीं है। दोनों दलों के नेताओं के बीच ट्विटर वार के बाद नीतीश का जवाब पाने को इंतजार कर रहे पत्रकारों से उन्होंने पटना में कहा कि सब कुछ ठीक है।

TAGS: Prashant Kishor, Sushil Modi, Nitish Kumar
OUTLOOK 31 December, 2019
Advertisement