Advertisement
11 April 2025

प्रशांत किशोर का दावा, बिहार चुनाव नीतीश का 'राजनीतिक अंतिम संस्कार' होगा

ANI

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'राजनीतिक अंतिम संस्कार' होगा। किशोर की यह टिप्पणी गांधी मैदान में आयोजित 'बिहार बदलाव रैली' में आई।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों को नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराश किया है। हालांकि, किशोर भीड़ से नाखुश दिखे और उन्होंने बमुश्किल 10 मिनट ही बोलने का फैसला किया। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने "राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले कम से कम दो लाख लोगों को शहर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की है।"

पूर्व चुनाव रणनीतिकार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जेडी(यू) के मुखिया मुख्यमंत्री के इशारे पर काम किया है। उन्होंने कहा कि वह 74 वर्षीय नेता का "राजनीतिक श्राद्ध" करेंगे। किशोर ने कहा, "आइए हम इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। बिहार के लोगों को लालू प्रसाद ने निराश किया, जिन्होंने 'जंगल राज' लाया। वे अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नए प्रकार के नौकरशाही 'जंगल राज' से जूझ रहे हैं। और (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी, जो नीतीश का समर्थन करते हैं, ने भी लोगों को निराश किया है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 11 April, 2025
Advertisement