Advertisement
10 February 2018

आज से कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से यानी शनिवार से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन राहुल कर्नाटक के बेल्लारी पहुंच गए हैं। यहां से वो कर्नाटक चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं।

कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। राहुल इस दौरान बेल्लारी, कोपल, रायचूर और गुलबर्गा और बिदर आदि जाएंगे। राहुल इस दौरान दो मंदिर सिद्देश्वर मठ के अलावा एक अन्य मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। राहुल गुलबर्गा जिले स्थित हजरत ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह भी जाएंगे।

राहुल कर्नाटक में भी विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग खासकर युवाओं से मिलकर रोजगार, भाजपा और संघ की विचारधार में महिलाओं की उपेक्षा और व्यापारियों से मिलकर जीएसटी की खामियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें राज्यसभा में जिस तरह रेणुका चौधरी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिस तरह रामायण की शूर्पणखा का वीडियो जारी किया था उसे भी राजनीतिक मंच से उठाया जाएगा।

Advertisement

Congress President Rahul Gandhi begins his tour titled #JanaAashirwadaYatre today. During the course of the day he'll be visiting the Huligemma Temple and the Gavi Siddeswara Mutt. #RGInKarnataka pic.twitter.com/4RlGYXSSGV
— Congress (@INCIndia) February 10, 2018

जानिए राहुल का पूरा कार्यक्रम-

कांग्रेस अध्यक्ष के कर्नाटक दौरे में कई कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें रोड शो, जनसभा, सिविल सोसायटी के साथ जनसंपर्क और जगह-जगह किसानों के साथ संवाद भी शामिल हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल में कराए जाने की संभावना है। उनके संभावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

-बेल्लारी पहुंचने के बाद राहुल गांधी हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

-जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

-इसके बाद राहुल गांधी हुलीगेम्मा मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे और फिर लिंगायतों के प्रसिद्ध गवि सिद्धेश्वर मठ का दर्शन करेंगे।

-12 तारीख को राहुल गांधी कलबुर्गी (गुलबर्गा) के ख्वाजा बंदे नवाज़ की दरगाह जाएंगे।

-13 फरवरी को दिल्ली लौटने से पहले राहुल गांधी बिदर के "अनुभव मंटप्प" का दर्शन करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, on karnataka tour, from today, Election campaign, will be inaugurated
OUTLOOK 10 February, 2018
Advertisement