Advertisement
03 February 2018

सेंसेक्स में गिरावट पर बोले राहुल गांधी, यह मोदी सरकार के खिलाफ ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’

सेंसेक्स में गिरावट पर बोले राहुल गांधी, मोदी सरकार के खिलाफ ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन | File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। गुरुवार को पेश किए गए बजट पर शेयर बाजारों में शुक्रवार को कोहराम मचा तो राहुल ने इस पर भी सरकार को घेर लिया।

राहुल गांधी ने गुरुवार को तंज कसते हुए ट्वीट किया, राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि अगर संसदीय भाषा में कहा जाए तो सेंसेक्स ने मोदी सरकार के बजट के खिलाफ एक ठोस 800 अंकों का ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ रखा है। गांधी ने इस ट्वीट में #BasEkAurSaal हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।


Advertisement

इससे पहले, बजट पेश होने के बाद राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, '4 साल बीत गए पर अब भी किसानों को उचित दाम मिलने के वादे के पूरे होने का इंतजार है। 4 साल में फैंसी स्कीम्स बनाई गईं। 4 साल बाद भी हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिला। शुक्र है, अब केवल एक साल ही बचा है।'

उल्लेखनीय है कि बजट पेश होने के बाद शुक्रवार को बाजारों में निराशा का माहौल देखने को मिला। एक तरफ सेंसेक्स 850 अंक लुढ़का तो वहीं, निफ्टी में भी 255 अंकों की गिरावट देखी गई।  

 

TAGS: rahul gandhi, targets, Modi government, Sensex down
OUTLOOK 03 February, 2018
Advertisement