Advertisement
31 August 2018

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अगले कुछ हफ्तों में बड़े बम गिराने वाला है राफेल

File Photo

राफेल मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘विश्वव्यापी भ्रष्टाचार’ है। राहुल ने कहा कि ‘आने वाले कुछ हफ्तों में राफेल कुछ बड़े बम गिराने वाला है।

राफेल कुछ बड़े बम गिराने वाला है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है। यह राफेल विमान वास्तव में दूर तक और तेज तक उड़ता है। यह आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ बड़े बंकर भेदी बम भी गिराने वाला है। 

Advertisement

मोदी जी अनिल अंबानी को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है

राहुल ने कहा मोदी जी कृपया अनिल (अंबानी) को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है। गांधी ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें कहा गया है कि जब राफेल को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी तब अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरनमेंट ने तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा अलोंद की पार्टनर को फिल्म निर्माण में सहयोग किया था।

मोदी और अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है

इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधते हुए कहा था कि देश जानना चाहता है कि ‘मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है।’  उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए कहा था कि जेपीसी की जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि राफेल सौदे में क्या हुआ था।

राहुल ने जेटली को दी 24 घंटे की समयसीमा

वहीं, राफेल मामले मे जेपीसी पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली को 24 घंटे की ‘समयसीमा’ देने वाले गांधी ने कहा था, ‘कल जेटली जी ने सवाल पूछे। मैंने अरुण जेटली के द्वारा नरेन्द्र मोदी जी को एक विकल्प दिया। विकल्प यह था कि जेपीसी बनाई जाए। इससे सब साफ हो जाएगा, सबको पता लग जाएगा कि राफेल में क्या हुआ।’    

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, targets, PM Modi, rafale Issue, big bomb, fall, next few weeks
OUTLOOK 31 August, 2018
Advertisement