Advertisement
10 April 2018

उन्नाव रेप मामला: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, यह 'बेटी बचाओ, खुद मारे जाओ' का मामला

उन्नाव रेप मामला: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, यह 'बेटी बचाओ, खुद मारे जाओ'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत होने पर मोदी सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरोपी खुला घूम रहा है, जबकि पीड़िता के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं, राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'यह 'बेटी बचाओ, खुद मारे जाओ' का मामला है।'

 

गौरतलब है कि पीड़िता ने उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके अगले दिन सोमवार को पुलिस कस्टडी में उसके पिता की मौत हो गई।

TAGS: Rahul Gandhi, targets, PM Modi, Unnao Rape case, UP
OUTLOOK 10 April, 2018
Advertisement