Advertisement
06 August 2025

अमित शाह के खिलाफ ‘मानहानिकारक टिप्पणी’ मामले में राहुल को झारखंड की अदालत से जमानत मिली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा की एक सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत ने 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित मानहानिकारक टिप्पणी से जुड़े मामले में बुधवार को ज़मानत दे दी। गांधी सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर अदालत में पेश हुए।

कांग्रेस सांसद के वकील ने कहा, ‘‘राहुल गांधी झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अदालत में पेश हुए। उन्होंने जमानत का अनुरोध किया था जो मंजूर कर ली गई। अब हम प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।’’

गांधी ने दो जून को झारखंड उच्च न्यायालय में विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 26 जून को पेश होने का निर्देश दिया गया था।

Advertisement

कांग्रेस सांसद के वकील ने 10 जून को उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उनके मुवक्किल निर्धारित दिन पर पेश नहीं हो पाएंगे और इसके बजाय उन्होंने छह अगस्त की अगली तारीख देने का अनुरोध किया था। उच्च न्यायालय ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नामक व्यक्ति द्वारा दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली के दौरान शाह के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे।

TAGS: Rahul Gandhi, Bail, Jharkhand court, 'defamatory remarks' case, Amit Shah
OUTLOOK 06 August, 2025
Advertisement