Advertisement
24 September 2018

राफेल मुद्दे पर फिर बोले राहुल गांधी, PM मोदी को कहा- 'कमांडर ऑफ थीफ'

File Photo

राफेल डील को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विवादों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे डाला। राफेल मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैली, सोशल मीडिया हर तरफ से राहुल का वार जारी है। सोमवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए उन्हें कमांडर ऑफ थीफ (चोरों का कमांडर) कह दिया।

सोमवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें राफेल डील के बारे में समझाया जा रहा है। वीडियो में मौजूद शख्स कह रहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल डील के बारे में कहा कि भारत सरकार की ओर से अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया गया था और उनके पास कोई च्वाइस नहीं थी। इसके पहले राहुल पीएम मोदी के लिए 'चोर' जैसे शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं।

 

Advertisement


मोदी जी कृपया अनिल को बताएं, फ्रांस में बड़ी दिक्कत है'

गौरतलब है कि 30 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'वैश्विक भ्रष्टाचार। सच में राफेल विमान बहुत तेज और दूर उड़ता है। यह आने वाले एक-दो हफ्तों में बंकर को तबाह करने वाले बम गिरा सकता है। मोदी जी कृपया अनिल को बताएं, फ्रांस में बड़ी दिक्कत है।'

राहुल गांधी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उनका कहना था कि फ्रांस का पूर्व राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री को चोर कह रहा है, पीएम को जवाब देना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul said, rafale deal, The sad truth, India's Commander, in Thief
OUTLOOK 24 September, 2018
Advertisement