Advertisement
25 September 2022

राजस्थान: क्या सचिन पायलट बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री? राज्य के अगले मुखिया को लेकर गहलोत ने दिया यह बयान

ANI

अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से राजस्थान की राजनीति का पारा काफी हाई दिख रहा है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक जानकर अपनी भविष्यवाणी करने लगे हैं। नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया हैं। इसी बीच अशोक गहलोत ने रविवार को नई पीढ़ी को मौका दिए जाने को बात कही।

जैलसलमेर की यात्रा के दौरान तनोट माता माता में एक सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा "मैं 40 साल संवैधानिक पदों पर रहा अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए।" उनके इस संकेत के बाद सचिन पायलट को नए मुख्यमंत्री बनाने की मुश्किलें तेज हो गई।

गहलोत ने आगे कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है कि मेरे लिए कोई पद महत्वपूर्ण नहीं है। मैं पिछले 50 वर्षों से राजनीति कर रहा हूं। मैं 40 वर्षों से किसी न किसी संवैधानिक पद पर रहा हूं। इससे अधिक मुझे क्या चाहिए। मेरा मन कहता है कि नई पीढ़ी को मौका मिले और हम सब मिलकर देश को नेतृत्व देंगे।"

Advertisement

राज्य में बदलाव की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पायलट मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार हैं लेकिन जोशी का नाम भी चर्चा में है। जोशी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और 2008 में इस पद के दावेदार थे लेकिन उस समय एक वोट से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress Presidential Election, Digvijay Singh, Congress, All India Congress Committee, AICC, presidential election , Ashok Gahlot, Sachin pilot
OUTLOOK 25 September, 2022
Advertisement