Advertisement
23 November 2018

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस की टिक-टिक, नतीजों के लिए शुरू किया काउंटडाउन

आउटलुक

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। इस बीच जयपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक रोचक नजारा देखने को मिला। ये नजारा है कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय का जहां एक डिजीटल डिवाइस के जरिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले खुद (कांग्रेस) के सत्ता में आने और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश में लगी है।   

दरअसल, पार्टी ने अपने मुख्यालय के गेट के ऊपर एक डिजीटल डिवाइस लगा रखा है, जिसमें पार्टी ने 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। गुरुवार रात लगाए गए इस डिजीटल डिवाइस में दिन (20), घंटे (7), मिनट (15) और सैकेंड्स (10) का जिक्र है। इस डिवाइस के ऊपर दो लाइनें लिखी हुईं हैं, जिसमें कहा गया है- जन-जन के सपने होंगे साकार, जनता का मिलेगा स्नेह और प्यार, जब कांग्रेस की बनेगी सरकार, इंतजार है अब केवल......।  माना जा रहा है कि इस डिवाइस के माध्यम से कांग्रेस ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा की हार में मात्र इतना (डिवाइस में दिए गए आंकड़ा) समय बचा है।     

यहां देखें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय के बाहर लगा डिवाइस

Advertisement

 

सत्ता में आने के बाद किसान और युवा उनकी प्राथमिकता होंगे: पायलट

इस संबंध में पूछे गए एक सवाल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने आउटलुक को बताया कि मौजूदा वसुंधरा राजे सरकार भ्रष्ट है। पायलट ने कहा, जब हम सत्ता में आएंगे तो उनके (राजे सरकार) घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि सत्ता में आने के बाद किसान और युवा उनकी प्राथमिकता होंगे।

वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद

कांग्रेस के इस दांव के बाद झालड़पाटन में लड़ाई दिलचस्प हो गई है। वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। सीएम वसुंधरा 2003 से लगातार यहां से चुनाव जीतती आ रही हैं। वहीं, मानवेंद्र सिंह और उनके पिता जसवंत सिंह लंबे समय से बीजेपी से नाराज थे। साल 2014 में पार्टी ने जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से इनकार कर दिया था।

राज्य में 7 दिसंबर को 200 विधनसभा सीटों पर मतदान

गौरतलब है कि राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। राजस्थान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। मानवेंद्र सिंह ने पिछले महीने ही कांग्रेस का हाथ थामा था।राज्य  में 7 दिसंबर को मतदान है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan, Congress, countdown, assembly Election results, Sachin Pilot, Vasundhara Raje
OUTLOOK 23 November, 2018
Advertisement