Advertisement
04 August 2018

मुजफ्फरपुर रेप केसः धरने पर बैठा विपक्ष, तेजस्वी के साथ पहुंचे शरद यादव और डी राजा

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में 34 बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना को लेकर बिहार सरकार के विरोध में शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी नेता धरने पर बैठ गए हैं। इस धरना प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं।

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव और भाकपा नेता डी राजा भी आंदोलन में शामिल हुए हैं। इनके अलावा विपक्ष के कई नेता भी जंतर-मंतर पहुंचने वाले हैं।

तेजस्वी यादव ने मांग की कि इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले एक साल में अपराध काफी बढ़ा है। राज्य के कई जिलों में गैंग रेप की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Advertisement

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जिस लड़की के पास सारी जानकारी थी उसे मधुबनी के शेल्टर होम में भेज दिया गया। यहां भेजे जाने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वह मर गई या उसकी हत्या हो गई या वह गुम हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Muzzaffarpur, shelter home, RJD, Tejashwi Yadav protest, Bihar, government
OUTLOOK 04 August, 2018
Advertisement