Advertisement
10 August 2019

सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर भाजपा में शामिल

ANI

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सेठ और नागर ने पिछले दिनों ही सपा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पिछले एक महीने में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले संजय सेठ तीसरे सांसद हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी राज्यसभा और एसपी से अपना इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर पहले ही बीजेपी जॉइन कर चुके हैं।

2022 तक था संजय का कार्यकाल

Advertisement

संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ सेंट्रल  संजय सेठ के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में एसपी के सिर्फ दस सांसद रह गए हैं।

कांग्रेस के नेता भी छोड़ रहे पार्टी

उधर, कांग्रेस के भी नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों गांधी परिवार के करीबी रहे संजय सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन किया था। उसके बाद पार्टी नेता भुबनेश्वर कलिता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कलिता भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Samajwadi Party, MPs, Sanjay Seth, Surendra Singh Nagar, Rajya Sabha
OUTLOOK 10 August, 2019
Advertisement