Advertisement
04 February 2017

शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना

गूगल

इसी के तहत शिवसेना ने शुक्रवार को दावा किया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पार्टी नेताओं द्वारा बृहन्मुंबई नगर निगम के कामकाज के बारे में लगाए गए दुर्भावनापूर्ण आरोपों को मंजूर नहीं किया है।

भाजपा पर शिवसेना का यह कटाक्ष संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें दो दशकों से शिवसेना द्वारा नियंत्रित मुंबई नगर निकाय पारदर्शिता के मामले में शीर्ष पर आया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि भाजपा बीएमसी में पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। बता दें कि पार्टी के स्थानीय नेताओं ने देश के सबसे अमीर नगरीय निकाय चलाने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और गैर पारदर्शिता का आरोप लगाते हुए लगातार शिवसेना पर हमला बोला था।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि गठबंधन तभी होगा जब बीएमसी में पारदर्शिता है बरती जाएगी। आर्थिक सर्वेक्षण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पारदर्शिता का मुद्दा भाजपा नेताओं के लिए ज्यादा सीटों की मांग करने के लिए सिर्फ एक बहाना था। सामने में आगे कहा गया है कि राजनीतिक माफियाओं के आरोप निराधार है। बीएमसी ने सभी नागरिकों के लिए काम किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, शिवसेना, सामना, नेता, बीएमसी, चुनाव, आरोप, पारदर्शिता
OUTLOOK 04 February, 2017
Advertisement