Advertisement
29 September 2017

अब शत्रुघ्न सिन्हा बोले- प्रधानमंत्री सामने आएं और सवालों के जवाब दें

File Photo

सरकार की आर्थिक नीतियों पर हो रहे हमलों के बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को एक बार फिर यशवंत सिन्हा का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री को सामने आना चाहिए और सवालों के जवाब देने चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि लगातार उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता और मीडिया के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम को एक प्रेस कान्फ्रेंस बुलानी चाहिए, जिससे पता लगे कि वह मध्यम वर्ग, व्यापारी और छोटे कारोबारियों के का ख्याल रखते हैं।

बीजेपी सांसद ने आगे लिखा, भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर यशवंत सिन्हा के ऑबजर्शेन का मैं समर्थन करता हूं। यशवंत सिन्हा को पार्टी के अंदर और बाहर के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय हित के इस मुद्दे के समर्थन में और लोग आगे आएंगे।

Advertisement

सिन्हा ने कहा, आने वाले समय में गुजरात के चुनाव आने वाले हैं उससे पहले पीएम को सभी के सामने स्थिति को समझाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं यशवंत सिन्हा के सभी विचारों से सहमत हूं और अब कई और विशेषज्ञ, नेता उनका समर्थन कर रहे हैं। हमें मुद्दे पर ध्यान रखना चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि इस मुद्दे को सरकार और यशवंत सिन्हा के बीच, या फिर अरुण जेटली बनाम यशवंत सिन्हा का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए..जगजीत सिंह के शब्दों में...अगर बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।

 

 

बता दें कि देश में गिरती अर्थव्यवस्था और मंदी को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। इससे पहले भी गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत सिन्हा का समर्थन करते हुए कहा कि यशवंत सच्चे अर्थों में राजनेता हैं और उन्होंने सरकार को आईना दिखाया है।

वहीं, पूर्व वित्त मंत्री के विचारों को खारिज करने वाले पार्टी के नेताओं पर शत्रुघ्न ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा करना 'बचकाना' होगा क्योंकि उनके (सिन्हा के) विचार पूरी तरह से पार्टी और राष्ट्र के हित में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shatrughan Sinha, Prime Minister, faces, the public, the press
OUTLOOK 29 September, 2017
Advertisement