Advertisement
17 May 2018

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए चल रही है जुगाड़ और दबाव की पॉलिटिक्स: शत्रुघ्न सिन्हा

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए चल रही है जुगाड़ और दबाव की पॉलिटिक्स: शत्रुघ्न सि | File Photo

एक कार्यक्रम में शिरकत सकरने दरभंगा पहुंचे बीजेपी सांसद और बॉलीवुड के सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान पर भाजपा की चुटकी ली है। मीडिया ने जब कर्नाटक मामले को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने अपने फेमस डायलॉग का सहारा लेते कहा 'खामोश', अभी कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जुगाड़ और दबाव की पॉलिटिक्स चल रही है।

जो कुछ हो रहा है वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं

पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राज्य में जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता खामोशी से चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है।

Advertisement

लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा 

पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद के छोटे बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने दरभंगा पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है।

लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव होने जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

 


 

TAGS: Shatrughan sinha, Targets, BJP government, on Karnataka matter
OUTLOOK 17 May, 2018
Advertisement