Advertisement
18 April 2019

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता

ANI

लोकसभा चुनावों के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया। राव और भूपेंद्र यादव साध्वी प्रज्ञा पर भाजपा हेडक्वॉर्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब यह घटना हुई। हालांकि, जूता फेंकनेवाले इस शख्स को तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों ने हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शख्स का नाम शक्ति भार्गव है और वह पेशे से डॉक्टर हैं। पुलिस फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 कौन है शक्ति भार्गव 

डॉ. शक्ति भार्गव ने अपने फेसबुक अकाउंट में खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया है। कुछ पत्रकारों के मुताबिक ये शख्स पिछले कई दिनों से बीजेपी दफ्तर आ रहा था। फेसबुक में शक्ति भार्गव ने लिखा है कि पीएसयू कर्मचारियों की खुदकुशी के लिए सरकार जिम्मेदार है। उसने दावा किया किया है कि एक मिल के 14 कर्मचारियों ने पिछले तीन साल में खुदकुशी की है और उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा है।

Advertisement

भाजपा ने की आलोचना

जूता फेंके जाने की घटना के बाद भी भाजपा प्रवक्ता राव लगातार बोलते नजर आए और उन्होंने कोई बहुत आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी। इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, 'जिस भी शख्स ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है। यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है।'

पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं 

आरोपी शख्स को तुरंत ही पकड़कर सभा कक्ष से बाहर लेकर जाया गया। अभी तक आरोपी शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है कि उसने क्यों ऐसा किया। घटना बीजेपी हेडक्वॉर्टर में हुई है, जहां सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इससे पहले पी चिदंबरम और अरविंद केजरीवाल पर भी जूता फेंकने और स्याही फेंकने की घटना हो चुकी है।

देखें वीडियो-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shoe, BJP MP, GVL Narasimha Rao, BJP HQ, lok sabha elections
OUTLOOK 18 April, 2019
Advertisement