Advertisement
18 March 2017

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी होना चाहिए चुनाव : मणिशंकर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी होना चाहिए चुनाव : मणिशंकर | google

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे आश्चर्य होगा यदि कोई राहुल गांधी के खिलाफ खड़ा होकर चुनाव लड़ता है तो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही सोनिया गांधी के विकल्प हैं इसमें को दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस अब अकेले दम पर भाजपा को हरा नहीं पाएगी अब बीजेपी के खिलाफ गठबंधन होना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें 2019 के लिए नहीं सोचना चाहिए।

इससे पहले पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था, 'आज की तारीख में यह कहना मूर्खता होगी कि कांग्रेस मोदी को अकेले दम पर हरा सकती है, लेकिन यदि कोई यह कहे कि अगले आम चुनाव में गठबंधन बनाकर उनसे मुकाबला किया जा सकता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों के लचर प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अय्यर ने कहा था कि अब समय आ गया है कि पुरानी पार्टियां मिलकर एक महागठबंधन बनाएं। ताकि 2019 के आम चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। 

TAGS: कांग्रेस अध्यक्ष, पद, चुनाव, मणिशंकर, Congress president, post, election, Manishankar
OUTLOOK 18 March, 2017
Advertisement