Advertisement
15 December 2017

सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में रिटायर हो रही हैं, राजनीति से नहीं: सुरजेवाला

File Photo

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस में अपनी भूमिका पर कहा कि अब मेरे रिटायर होने का समय आ गया है। सोनिया गांधी द्वारा दिए गए इस बयान से लोग ये अनुमान लगाने लगे कि वे अब सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगी और उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इस बीच पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लोगों के इन अनुमानों को सिरे से खारिज कर दिया।

रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘मीडिया के मित्रों से अनुरोध है कि वे अटकलों पर ध्यान नहीं दें’। साथ ही, उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं, वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हैं। उनका आशीर्वाद, ज्ञान और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनका समर्पण पार्टी को हमेशा मिलता रहेगा। उनकी बुद्धिमत्ता पार्टी का मार्गदर्शन करती रहेगी।  

Advertisement


बता दें कि सोनिया 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं और उन्होंने करीब 19 साल तक पार्टी की बागडोर संभाली।  कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना दायित्व संभालेंगे।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, retiring, Presidency, Congress, not Politics, Surjewala
OUTLOOK 15 December, 2017
Advertisement