Advertisement
27 March 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता बेनी प्रसाद का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता बेनी प्रसाद का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक | File Photo

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वो 80 वर्ष के थे। इन्हें सपा संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी माना जाता था।

दो बार रहे केंद्रीय मंत्री

राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा 1996-1998 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के मंत्रिमंडल में दूरसंचार मंत्री थे और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री थे।

Advertisement

पूर्व सीएम ने व्यक्त किया शोक

मृत्यु होने के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और उन्हें नमन किया।

कांग्रेस में हुए थे शामिल

सांसद बेनी प्रसाद साल 2008 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2009 में उन्होंने अपनी पुरानी सीट कैसरगंज की जगह 15 फीसदी कुर्मी मतदाता वाले संसदीय क्षेत्र गोंडा से चुनाव लड़ा था। चुनाव में वोटों के गणित को भांपते हुए वो चुनाव जीत गए थे। 2012 के विधासभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को अपनी ओर खींचने के लिए कांग्रेस ने इन्हें ही आगे किया था। इसी के मध्य नजर 2011 में इन्हें इस्पात मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

TAGS: SP founding member, Beni Prasad Verma, passes away
OUTLOOK 27 March, 2020
Advertisement