Advertisement
28 June 2017

आजम खान ने कहा- ‘मोदी राज में देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है’

आजम खान ने कहा- ‘मोदी राज में देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है’

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भारतीय सेना पर बेहद विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महिलाओं ने जवानों को पीटने के साथ उनके निजी अंग काटकर रेप का बदला लिया है।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि अब हिन्दुस्तान अपने रास्ते से हट रहा है, देश के सियासती लोग बैलेट की बजाए बुलेट का रास्ता अख्तियार करना चाहते हैं, जिसका अंजाम सामने है। कश्मीर, झारखंड और असम में औरतें फौजियों को पीट रही हैं। महिला दहशतगर्द उनके प्राइवेट पार्ट्स काटकर ले गईं, जिससे पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।

आजम खान ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर तंज करते हुए कहा कि भगवा दुपट्टे ओढ़कर जवानी आ गई। किसी वजीर ने कहा कि यह समाजवादी गुंडे हैं, तो पकड़ो उन्हें। अगर समाजवादी होते, तो पकड़े जाते मगर यह कैसे पकड़े जाएंगे, क्योंकि इनके गले में भगवा दुपट्टे पड़े हैं। अगर गिरफ्तार करेंगे, तो थाने जला दिए जाएंगे। दरोगा जी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर भी हमला बोला।

Advertisement

सपा नेता आजम खान द्वारा भारतीय सेना पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजम देश को बांटने की साजिश बार-बार कर रहे हैं। साथ ही संबित ने यह भी कहा कि उन्होंने (आजम) भारतीय सेना को कभी अपना माना ही नहीं।


 

 

TAGS: आजम खान, भारतीय सेना, बयान, Azam khan, statement, indian Army
OUTLOOK 28 June, 2017
Advertisement