Advertisement
21 August 2017

सृजन घोटाले पर बोली राबड़ी, "नीतीश-सुशील के इस्तीफे के बिना निष्पक्ष जांच कैसे?"

प्रतिकात्मक

सोमवार को विधानमंडल के मानसून सत्र शुरू होते ही राबड़ी देवी ने कहा कि बिना नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इस्तीफा दिए जांच कैसे हो सकती है। भागलपुर के साथ पूरे बिहार में घोटाला हुआ है। बिना इस्तीफा के सही से सीबीआई जांच नहीं हो सकता है। जो मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था। उसी तरह बिहार में भी घोटाला हुआ है। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से करानी चाहिए।

बता दें कि बिहार में महागठबंधन तोड़ एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीस कुमार पर राजद का वार लगातार जारी है।

Advertisement

क्या है सृजन घोटाला

सृजन, बिहार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाला एनजीओ है। सृजन महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए पापड़, मसाले, साड़ियां और हैंडलूम के कपड़े बनवाता है। इसके अलावा और भी कई तरह के काम सृजन सरकारी ग्रांट के जरिये किया जाता था। इस एनजीओ के बैंक कर्मचारी और अफसर सांठगांठ कर सरकारी पैसा निकालते थे। पहले सरकारी पैसे को सृजन एनजीओ के अकाउंट में जमा किया जाता था। इसके बाद इस पैसे को निकाल लिया जाता था। बता दें कि इस एनजीओ के तहत यह गोरखधंधा 2009 से ही चल रहा था, जिसकी मास्टरमाइंड मनोरमा देवी थीं। यह घोटाला 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। मामला सामने आते ही पुलिस ने एसआईटी का गठन करके इस मामले से जुड़े लोगों के घर और सृजन एनजीओ के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में अभी तक सात एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिसके आधार पर 10 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Srijan Scam, Rabri Devi, demands, resignation, Nitish Kumar, Sushil Modi
OUTLOOK 21 August, 2017
Advertisement