Advertisement
17 December 2019

पीएम ने छात्रों से अपील की- नागरिकता कानून का मुद्दा लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं

पीएम ने छात्रों से अपील की- नागरिकता कानून का मुद्दा लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के तमाम विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नागरिका कानून का विरोध कर रहे छात्रों से अपील की है कि वे बहस के लिए वे यह मुद्दा सरकार के सामने लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं। झारखंड में एक रैली के दौरान मोदी ने यह बात कही।

कानून से कोई नागरिक प्रभावित नहीं होगा

उन्होंने कांग्रेस पर नागरिकता कानून को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुस्लिमों में भय फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंेने कहा कि इस कानून से देश का कोई नागरिक प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी नक्सली देश में अशांति फैलाने के लिए छात्रों को उकसा रहे हैं।

Advertisement

विपक्षी दलों की नींद हराम

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि झारखंड के लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए पहले चार चरणों में निर्भीक होकर मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि कमल खिलेगा तो देश भर में आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को फायदा होगा। उन्होंने रैली में लोगों से कहा कि उनका आशीर्वाद भाजपा के साथ होने से कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम पंथी दलों की नींद उड़ गई है।

TAGS: Jharkhand, PM Modi, Students, Citizenship Act, CAA
OUTLOOK 17 December, 2019
Advertisement