Advertisement
28 September 2017

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- राहुल गांधी इसाई हैं और 10 जनपथ के भीतर है एक चर्च

File Photo

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के धर्म को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी पर धर्म छुपाने का आरोप लगाते हुए स्वामी ने कहा कि उन्हें पहले यह घोषित करना चाहिए कि वो हिन्दू हैं। मुझे शक है कि वो इसाई है और 10 जनपथ के भीतर एक चर्च है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">He should first declare he is Hindu,I suspect he is Christian&amp;has Church inside 10 Janpath: S.Swamy on Rahul Gandhi&#39;s temple tour in Gujarat <a href="https://t.co/k2NILBn4gf">pic.twitter.com/k2NILBn4gf</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/913278374667206659?ref_src=twsrc%5Etfw">September 28, 2017</a></blockquote>

<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

मिशन गुजरात पर राहुल गांधी ने किया था मंदिरों का दौरा 

दरअसल, भाजपा नेता ने इस तरह के सवाल तब उठाएं हैं जब राहुल गांधी बीते 3 दिन से गुजरात की यात्रा पर थे और इस दौरान राहुल श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए द्वारिकाधीश और चामुंडा माता के मंदिर गए थे। राहुल गांधी ने अपने दौरे के आखिरी दिन चोटिला माता मंदिर में भी दर्शन किया था।  

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात दौरे पर राहुल गांधी ने नवसर्जन यात्रा की, किसान जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी विभिन्न मु्द्दों को लेकर हमला बोला था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Subramanyam swami, attacks, rahul gandhi
OUTLOOK 28 September, 2017
Advertisement