Advertisement
23 April 2019

भाजपा ने गुरदासपुर से सनी देओल और चंडीगढ़ से किरण खेर को दिया टिकट

ANI

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की दो सीटों गुरदासपुर-होशियारपुर और चंडीगढ़ पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। यह भाजपा की 26वीं लिस्ट है। आज (मंगलवार) ही भाजपा में शामिल होने वाले अभिनेता सनी देओल को गुरदासपुर से टिकट मिला है। वहीं, चंडीगढ़ से मौजूदा भाजपा सांसद किरण खेर को एक बार फिर पार्टी ने टिकट दिया है। पंजाब के होशियारपुर से सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का टिकट कट गया है।

अमित शाह से सनी देओल ने की थी मुलाकात

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सनी देओल की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई जिसके बाद अभिनेता के भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ा।

Advertisement

राजनीति में मेरी बातें नहीं बल्कि काम बोलेगा’

भाजपा में शामिल होने के बाद सन्नी देओल ने कहा, 'जिस तरह से मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे उसी तरह मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। राजनीति में मेरी बातें नहीं बल्कि काम बोलेगा। मैं काम करके दिखाऊंगा।'

भाजपा की परंपरांगत सीट रही है गुरदासपुर

इस सीट पर अभिनेता विनोद खन्ना 1998, 1999, 2004 और 2014 में विजयी हुए लेकिन 2017 में उनके निधन के बाद उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीत हासिल की। सन्नी देओल के परिवार का सियासत से नाता काफी पुराना है। गुरदासपर भाजपा की परंपरांगत सीट रही है।

2014 के लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना ने कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को हराया था। इस सीट पर विनोद खन्ना को 4,82,255 और बाजवा को 3,46,190 वोट मिले थे।

देओल परिवार के तीसरे सदस्य की राजनीति में एंट्री

सनी देओल के पिता धर्मेंद्र बिकानेर से भाजपा के सांसद रहे हैं जबकि मां हेमा मालिनी मथुरा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ये देओल परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्होंने राजनीति में एंट्री ली है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sunny Deol, Gurdaspur, Kirron Kher, Chandigarh, bjp, 26th list
OUTLOOK 23 April, 2019
Advertisement