Advertisement
08 September 2016

राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेगा विवेकानंद फाउंडेशन

गूगल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में फाउंडेशन के प्रबंध ट्रस्टी अमलान विश्वास ने बताया,  पार्टी का नाम नेशनल फ्रीडम पार्टी रखा गया है। इस पार्टी का गठन विवेकानंद फाउंडेशन कर रहा है और इसके पास देश के तमाम प्रांतों में लाखों कार्यकर्ता हैं। पार्टी के संयोजक बने विश्वास ने बताया, पार्टी का गठन देश में क्रांतिकारी तथा वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी का औपचारिक एेलान एक अक्तूबर को गांधी समाधि राजघाट पर किया जाएगा और उसी दिन पार्टी की राष्ट्रीय तथा राज्यों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

विश्वास ने बताया कि एक अक्तूबर को ही आगामी रोडमैप के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा, पार्टी अगले दो साल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। शुरूआत में पार्टी अगले साल होने वाले गुजरात, गोवा, त्रिपुरा और पंजाब के चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। विश्वास ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि वहां उनका संगठन मजबूत नहीं है। फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि पार्टी का गठन युवाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2018 में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: विवेकानंद फाउंडेशन, नेशनल फ्रीडम पार्टी, राष्ट्रीय दल, राजनीतिक पार्टी, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, प्रेस क्लब, प्रबंध ट्रस्टी, अमलान विश्वास, दिनेश चौहान, Vivekanand Foundation, National Freedom Party, National Party, Political Party, Lok Sabha Election, Assembl
OUTLOOK 08 September, 2016
Advertisement