Advertisement
25 May 2019

ममता बनर्जी ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, कहा- कुर्सी मेरे लिए बड़ी चीज नहीं

ममता बनर्जी ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, कहा- कुर्सी मेरे लिए बड़ी चीज नहीं | File Photo

लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद इसके व्यापक असर देखने को मिल रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस कर ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की।  

भाजपा पर लगाया आरोप

प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने कहा- केंद्रीय बलों ने हमारे खिलाफ काम किया। आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई। हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया गया और वोटों को बांटा गया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैंने बैठक की शुरुआत में ही कह दिया था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनी रहना चाहती हूं।

Advertisement

बंगाल में हुई हिंसा

बंगाल में इस बार चुनाव के दौरान जबरदस्त संग्राम नजर आया। सभी सात चरणों में भाजपा-टीएमसी के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। 23 मई को आए नतीजे के दिन ममता को जबरदस्त झटका लगा। भाजपा ने यहां 18 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

टीएमसी को 22 सीटें मिलीं। पिछली बार टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीटों का आंकड़ा दो से 18 तक पहुंचा दिया।

TAGS: West bengal cm, mamata banerjee, cm post
OUTLOOK 25 May, 2019
Advertisement