Advertisement
17 June 2020

भारत-चीन टकराव पर राहुल गांधी का सवाल- मौन क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी

भारत-चीन टकराव पर राहुल गांधी का सवाल- मौन क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक टकराव होने की घटना पर सवाल उठाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। उन्हें देश को बताना चाहिए क सीमा पर क्या हो रहा है।

चीन ने हमला करने का दुस्साहस कैसे किया

सोमवार की रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की हुई हिंसक झड़प में एक कर्नल सहित 20 जवानों की त हो गई थी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि पीएम मौन क्यों हैं। वह क्यों छिपा रहे हैं। अब बहुत हो चुका है। हमें जानना है कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवानों की हत्या करने का चीन ने दुस्साहस कैसे किया। उसने हमारी जमीन कब्जाने की हिम्मत कैसे की।

कर्नल सहित 20 सैनिकों की मौत

भारतीय सेना ने मंगलवार को शुरू में एक अधिकारी और दो सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी लेकिन शाम तक मरने वालों की संख्या 20 हो गई। टकराव में 17 अन्य भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद शून्य से भी नीचे तापमान वाले माहौल में उनकी हालत और खराब हो गई। सरकारी सूत्रों का कहना है कि चीन को भी इसी अनुपात में नुकसान हुआ है।

वार्ता के बीच दोनों पक्षों में हुआ टकराव

पिछले महीने मई में पैगोंग त्सो (झील) से निकट भारत-चीन सैनिकों के बीच टकराव होने के बाद दोनों ओर की सेनाएं बातचीत कर रही हैं। भारत द्वारा पैगोंग त्सो के निकट फिंगर एरिया में रणनीतिक रूप से अहमियत रखने वाली एक सड़क बनाए जाने और गलवान घाटी में धारबुक-शायोक-दौलत बेग ओल्डी को जोड़ने वाली एक अन्य सड़क के निर्माण का चीन कड़ा विरोध कर रहा है। इसी वजह से हाल में तनाव की स्थिति पैदा हुई। भारत के लिए फिंगर एरिया गश्त करने के उद्देश्य से बहुत महत्वपूर्ण है। भारत ने सीमा क्षेत्र में चीन के विरोध के चलते किसी भी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को न रोकने का फैसला किया है। इसी बीच, सोमवार को जब भारतीय सैनिक गलवान घाटी में रूटीन गश्त के लिए गए तो चीन सैनिकों से सामना हो गया जो टकराव में तब्दील हो गया।

TAGS: India-China, Rahul Gandhi, violent face-off, laddakh
OUTLOOK 17 June, 2020
Advertisement