Advertisement
17 May 2018

येदियुरप्पा के सीएम बनाने के खिलाफ राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा

twitter

हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठ गए। गौरतलब है कि है कि सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में मंत्री हैं।

धरने पर बैठने के बाद उन्हों ट्वीट कर कहा कि भाजपा द्वारा कर्नाटक में असंवैधानिक तरीके से जो सरकार बनाई गई है उसके खिलाफ मैं राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठा हूं आप सभी से अनुरोध है कि लोकतंत्र बचाने के लिए मेरे साथ आइए।


Advertisement

सिन्हा शाम करीब चार बजे अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रपति भवन के सामने विजय चौक आए और वहां घास के मैदान में धरने पर बैठ गए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वहां दो दिन से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम जोड़तोड़ और तिकड़म की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले सत्ता के लिए लोलुप नहीं रही और सत्ता को ठुकराती थी, लेकिन आज इसकी पहचान एक सत्तालोलुप पार्टी की बन गई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा को वहां सरकार बनाने का न्योता दिया गया है, उससे ऐसा लगता है कि एक नई इंडियन प्रमियर लीग (आईपीएल) शुरू हो गई है जिसमें सांसद और विधायकों की बोली लगाई जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: yashwant Sinha, protest, Rashtrapati, Bhavan, karnatka, yeddiyurappa
OUTLOOK 17 May, 2018
Advertisement