Advertisement
06 May 2016

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जल्द ही मुंह खोलेंगे

गूगल

पूर्व केंद्रीय रह चुके कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं लेकिन लंबे समय से चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही वह खुलासा करने वाले हैं। बस इंतजार है तो केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने और कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में बदलाव का।

कमलनाथ संसद के सत्र में भी कम ही शिरकत कर रहे हैं और मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन उनकी चुप्पी से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बेचैनी बढ़ी हुई है। आखिर कमलनाथ चुप क्यों है इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

छिदवाड़ा से सांसद कमलनाथ नवीं बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन लोकसभा में कांग्रेस की ओर से कोई बड़ी जिम्मेवारी नहीं मिली। कई मंत्रालयों का कमलनाथ को अनुभव भी है। ऐसे में उनकी चुप्पी खोलने को लेकर सरकार के ‌लोग भी आशंकित हैं वहीं कांग्रेस नेताओं की भी बेचैनी बढ़ी हुई है कि आखिर क्या खुलासा करने वाले हैं। 

TAGS: कांग्रेस, भाजपा, सरकार, कमलनाथ, राहुल गांधी, संगठन, सोनिया गांधी
OUTLOOK 06 May, 2016
Advertisement