Advertisement
18 March 2015

सूट छूटा, कुर्ता लौटा

आउटलुक

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान अपना नाम जड़ा सूट पहनने के बाद मोदी की जो आलोचना हुई, उसने उन्हें वापस अपने स्टाइलिश कुर्ते पर ला दिया है। बताते हैं कि पहले जहां मोदी दिन में तीन से चार बार परिधान बदलने लगे थे, अब यह कम हो गया है।

इसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दखल भी बताया जा रहा है। वैसे भी प्रधानमंत्री को संसद में भी अनेक मामलों में सफाई देने पर मजबूर होना पड़ रहा है इसलिए परिधान प्रेम पर नियंत्रण रखा जा रहा है।

TAGS: नरेंद्र मोदी, परिधान, परिधान में परिवर्तन, बराक ओबामा, परिधान प्रेम
OUTLOOK 18 March, 2015
Advertisement