Advertisement
17 January 2015

नीति आयोग में ईरानी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को नीति आयोग में जगह क्या मिली दबे जुबान में विरोध के स्वर उठने लगे। यह वैसा ही विरोध था जब ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी गई थी लेकिन खुलकर कोई विरोध सामने नहीं आया। उसी तरह का विरोध इस बार भी है। भारतीय जनता पार्टी के ही लोग ही कह रहे हैं कि आखिर ईरानी को नीति आयोग में क्यों शामिल किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में ही बहुत काम है। एक बात तो तय है कि काम के लिए नहीं केवल नाम के लिए रखा गया है। जैसा कि मानव संसाधन विकास मंत्री बनाकर ईरानी की खूब चर्चा हुई वैसी ही चर्चा अब नीति आयोग में शामिल करके हो रही है।

TAGS: स्मृति ईरानी, नीति आयोग, सवाल, भाजपा, मानव संसाधन
OUTLOOK 17 January, 2015
Advertisement