13 February 2016
स्मार्ट सिटी की सियासत
स्मार्ट सिटी की सियासत | आशा पांडेय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बाकायदा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलकर स्मार्ट सिटी के रूप में पटना को शामिल करने की मांग भी कर बैठे। भाजपा को सर्वाधिक सांसद देने वाला उत्तर प्रदेश के लोगों की नाराजगी भी वाजिब है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर उनके राज्य को क्यों दूर रखा गया। हालांकि इन राज्यों में कई शहरों का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया गया है लेकिन पहली सूची से नाम गायब है।