Advertisement
17 January 2015

चल दिए जहाज से

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रेलवे की व्यवस्था को देखने के लिए जब दौरे पर जाते हैं तो भी हवाई जहाज से ही जाते हैं। क्योंकि भारतीय रेल है समय से पहुंचेगी या नहीं। इसलिए हवाई जहाज की सहारा है। हाल ही में जब पटना का दौरा करने गए तो पता चला कि राजधानी सहित सभी रेलगाडिय़ा विलंब से चल रही हैं। फिर क्या था रेल राज्यमंत्री हवाई जहाज से तो चले गए लेकिन उन मुसाफिरों का क्या जो घंटों ट्रेन का इंतजार कर रहे और पूरी रात स्टेशन पर गुजारते हैं। तरह-तरह की परेेशानियों का सामना करते हैं। इसके लिए न तो रेलमंत्री के पास कोई जवाब है और रेलवे को सुधारने के लिए कोई ठोस पहल नजर आती है।   

TAGS: जहाज, रेल, मनोज सिन्‍हा, स्‍टेशन, पटना
OUTLOOK 17 January, 2015
Advertisement