Advertisement
06 January 2021

रावत के सोनिया-मायावती को भारत रत्न देने की मांग पर नीतीश का तंज, "उनकी तो सरकार थी, पहले ही दिलवा देते"

File Photo

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है। आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी, आज मांग कर रहे हैं, पहले ही दिलवा देते।

दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार से दोनों को भारत रत्न से पुरस्कृत किए जाने की मांग की है। इसके लिए रावत ने महिला सशक्तिकरण का हवाला दिया है।

रावत ने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती ने महिला सशक्तिकरण में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी और मायावती दोनों बड़ी राजनेता हैं। सोनिया गांधी की राजनीति से एक बार कोई असहमत हो सकता है, लेकिन महिला सशक्तिकरण में उनके द्वारा किए गए कामों को कोई नकार नहीं सकता है।“

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttarakhand Former CM, Harish Rawat, Bharat Ratan, Sonia Gandhi, Mayawati, Nitish Kumar, नीतीश कुमार, भारत रत्न, हरिश रावत
OUTLOOK 06 January, 2021
Advertisement