Advertisement
23 February 2018

वीडियो: जब ज्योतिरादित्य ने विरोधियों को कहा- कांय..कांय..कांय..

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया। लेकिन इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख सियासी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला। दोनों उपचुनावों के लिए शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस बीच सिंधिया का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में सिंधिया अनोखे अंदाज में विरोधियों पर हमला बोलते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ये मंत्री लोग जो यहां (कोलारस) पर आ रहे हैं, कोई उस डाल पर बैठा है, कोई उस डाल पर बैठा है, कांय..कांय.. कांय...

गौरतलबै है कि फरवरी में सिंधिया लगभग, 75 रैलियां, 15 रोड शो कर चुके हैं। इस दौरान वे शिवराज सरकार पर खूब प्रहार करते नजर आए। दरअसल इन चुनावों को विधानसभा चुनावों के पहले का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Video, Jyotiraditya, opponents, kaayein kaayein kaayein
OUTLOOK 23 February, 2018
Advertisement