Advertisement
30 March 2015

कहां गया तीसरा मोर्चा

आशा पांडेय

तीसरा मोर्चा की अगुवाई कर रहे जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने जोर-शोर से कहा था कि फरवरी तक तीसरा मोर्चा अस्तित्व में आ जाएगा और इसकी शुरुआत बिहार में होगी।

बिहार में जद यू और राजद का विलय होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि विलय के नाम पर सारे सियासी दल अपने-अपने गुणाभाग में लगे हुए हैं। ऐसे में संभावना कम ही है कि विलय करके चुनाव लड़े। देखना है कि अब तीसरे मोर्चे का क्या होता है। 

TAGS: समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, सरगर्मी, तीसरा मोर्चा
OUTLOOK 30 March, 2015
Advertisement