Advertisement
28 April 2015

नियुक्तियों से क्यों घबराने लगे पीएम

आशा पांडेय

चाहे कैबिनेट विस्तार का मामला हो या फिर राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति, सब अधर में झूल रही हैं। कई राज्यों में प्रभारी राज्यपालों से काम चलाया जा रहा है। वहीं, सीबीआई में भी कई पद खाली हैं, जिनको भरा जाना है। सीवीसी की नियुक्ति से लेकर सूचना आयोग में भी नियुक्तियां होनी हैं, लेकिन नहीं हो पा रही हैं। बताया जा रहा है कि ऐसी नियुक्तियों में संघ और सरकार के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। संघ की जो पसंद है, उस पर सरकार राजी नहीं है। और जब तक तालमेल नहीं होगा, देर तो होगी ही।

TAGS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नियुक्तियां, कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल, सीबीसी
OUTLOOK 28 April, 2015
Advertisement