Advertisement
10 June 2021

कोरोना संकट में सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाये ढाई लाख करोड़, मोदी सरकार पर प्रियंका का निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर सरकार पर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि सरकार ने एक साल में गत छह जून तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पिछले वर्ष छह जून से इस साल छह जून तक सरकार ने पेट्रोल के दाम 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा कर ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा अर्जित किया है।
कांग्रेस महासचिव ने फेसबुक पोस्ट में कहा "जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला।"

उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम में एक साल में हुई बढ़ोतरी की तुलना करते हुए कहा, " छह जून 2020 को प्रति लीटर पेट्रोल का दाम : 71 रुपये, डीजल का दाम : 69 रुपये।
छह जून 2021 को पेट्रोल का दाम: 95 रुपये, डीजल का दाम: 85 रुपये।"

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका गांधी, केंद्र सरकार, मोदी सरकार, पेट्रोल डीजल, priyanka gandhi, central government, modi government, petrol diesel
OUTLOOK 10 June, 2021
Advertisement